लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ। पूर्वी जोन की पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआइआर) पोर्टल की मदद से शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों से खोए हुए कुल 101 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत 28 लाख रुपये है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि लोगों ने जोन के विभिन्न थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर टीम इन मोबाइल फोन की तलाश में जुटी थी। डीसीपी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर टीम ने गुम मोबाइल फोन का ब्यौरा दर्ज किया। पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की गई। एक-एक कर टीम ने सभी मोबाइल बरामद किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...