पुलिस ने खोए हुए 354 फोन को बरामद कर स्वमियों को लौटाया
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार को एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने खोए हुए 354 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाया है। जिसका मूल्य करीब 81 लाख रुपये है। पुलिस ने एक माह में खोए हुए फोन को बरामद करने के लिए अभियान चलाई थी। जनपद की पुलिस ने फरवरी 2024 से खोए हुए फोन बरामद करने का अभियान चला रही है। पुलिस ने अब तक कुल 5770 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 13.76 करोड़ रुपये) बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द कर चुकी है। इसी क्रम में जनपद के सभी थानो में पुलिस ने खोए हुए फोन को बरामद करने का अभियान चला कर अगस्त माह में 354 मोबाइल फोन बरामद किए। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बरामद हुए मोबाइल स्वामियों को लौटाया है। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल धारकों ने सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.