हाथरस, मई 20 -- हाथरस। जिले की अलग-अलग थाना पुलिस और सर्विलांस सेल द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 21 लाख रुपए कीमत के 102 गुमशुदा मोबाइल फोनों को खोजने में सफलता प्राप्त की है। मंगलवार को मैंडू रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा खोए हुए मोबाइल फोन स्वामियों को उनके फोन दिए। इस पर फोन स्वामियों द्वारा पुलिसटीम का ध्यानवाद दिया। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा CEIR पोर्टल पर खोये और गिरे मोबाइलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु दिए आदेश और एएसपी रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में सर्विलांस सेल व जिले के अलग-अलग थानों की टीमों द्वारा द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही और अथक प्रयास करते हुए 21 लाख रुपए कीमत के अलग-अलग कंपनी के 102 मोबाइल...