आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस ने खोए हुए 154 को एक माह में बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 38.50 लाख रुपये है। पुलिस लाइन में रविवार को एसपी ग्रामीण चिराग जैन की उपस्थिति में बरामद फोन को उसके स्वामियो को सौपा गया। जनपद की पुलिस दो साल से खोएं हुए फोन बरामद करने के लिए अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने दो साल में कुल 3179 फोन जिसकी कीमत करीब 7.885 करोड़ रुपये को बरामद कर उसके स्वामियो को सौप चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...