नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली फेज दो पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोगों के गुम हुए 111 मोबाइल फोन ढूंढ लिए। होली के पहले सोमवार को पीड़ितों को मोबाइल सौंपकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई गई। गुम हुए मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे और सभी ने पुलिस को धन्यवाद कहा। मिशन सहयोग के तहत मोबाइल की बरामदगी की गई है। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुमशुदा मोबाइल पर काम किया जा रहा था। भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो, बसों, मेट्रो आदि से गुम होने वाले मोबाइल फोन की थानों पर आने वाली सूचनाओं को एकत्र किया गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने उन मोबाइल को सर्विलांस व अन्य माध्यमों से पता करना शुरू किया। इसके बाद गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोगों से पुलिस ने संपर्क किया और बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.