देवघर, मार्च 7 -- सारठ थाना क्षेत्र से खोए तीन मोबाइल को पुलिस की टेक्निकल सेल के माध्यम से बरामद कर मोबाइल मालिकों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने बताया कि महेशलेटी निवासी साहिल सिन्हा, हरिपुर निवासी संतोष राणा व पाथरोल बाजार निवासी शिल्पी गुप्ता की मोबाइल सारठ बाजार के आसपास गुम हो गयी थी। सभी ने थाने में मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज करायी थी। उसके बाद पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर टेक्निकल सेल के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कर खोए तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद कर थाने बुलाकर सौंप दिया है। गुम मोबाइल मिलने पर शिल्पी गुप्ता, साहिल सिन्हा व संतोष राणा के चेहरे पर खुशी देखी गई। मोबाइल वापस देने के लिए सभी ने पुलिस का आभार जताया। हालांकि पुलिस द्वारा मोबाइल कहां और किसके पास से बरामद की गयी है की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने क...