पुलिस ने खंगाले हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरें
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर महिला से चेन लूट की घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। घटना के बाद पुलिस टीमों ने हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि बदमाश वारदात के बाद शाहजहांपुर की ओर फरार हुए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की कई टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस ने पांचालघाट से लेकर हुल्लापुर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस अधिकारियों ने आसपास पेट्रोल पंप, ढाबों और दुकानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी। यह भी पढ़ें- हाईवे पर दिन दहाड़े बाइकर्स लुटेरों ने महिला की चेन लूटी बदमाशों के शाहजहांपुर की ओर भागने की जानकारी पर हरदोई और शाहजहांपुर सीमा पर भी दबिश दी गई। पुलिस पुराने अपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.