बगहा, मार्च 26 -- रामनगर। मिली गुप्त सूचना पर बुधवार की शाम की गई छापेमारी में पुलिस ने शिवपुर कॉलोनी गवन्दरा फॉर्म से एक घर से 31.50 लीटर देशी शराब बरामद किया। हालांकि इस दौरान शराब धंधेबाज पुलिस की टीम को देखकर घर छोड़कर फरार हो गया। शराब धंधेबाज की पहचान धर्मेन्द्र धागड़ के रुप में हुई हैं। जो अपने घर में बोतलों में भरकर यह शराब रखें था। यह छापेमारी एलटीएफ प्रभारी राजन साह के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि की हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.