गिरडीह, अप्रैल 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने डहुआटांड़-चौकी सड़क में दुधपनिया जंगल के पास शुक्रवार शाम में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें अभियान के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की डिक्की, कागजात, हेलमेट आदि की जांच की गयी। साथ ही वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...