पुलिस ने की वाहनों की जांच
घाटशिला, मई 13 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के चेंगजोड़ा गांव स्थित हैरिटेज भिलेज के समीप मंगलवार की सुबह घाटशिला थाना के एसआई आलोक कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की जांच के साथ-साथ हेलमेट आदि की जांच की गई। जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था वैसे वाहन चालकों को दोबारा बिना हलमेट के नहीं चलने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। मौके पर एसआई आलोक कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि को कम करने को लेकर सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। जांच अभियान के दौरान कई वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.