बागेश्वर, अप्रैल 28 -- गरुड़। बैजनाथ पुलिस ने गुंडा एक्ट में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सामाजिक शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी हर्षित लोहनी पुत्र अनिल लोहनी निवासी दर्शानी के खिलाफ, गुंडा एक्ट समेत अन्य धाराओं में बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। वह पिछले लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने शुभम त्यागी की हिस्ट्रीशीट खोली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...