बागेश्वर, मार्च 3 -- बागेश्वर। यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने एक बाइक को सीज किया है। पुलिस को मंगलवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से मोबाइल डाटा ट्रेमिनल पर सूचना मिली की एक चालक केएमटी 200 मोटरसाइकिल से शहर के भीतर बिना हेलमेट के अत्यंत तेज गति और रेट्रो साइलेंसर लगाकर लापरवाही से वाहन चला रहा है। इस 'रेस ड्राइविंग' से सड़क पर चलने वाले अन्य नागरिकों और राहगीरों की जान को खतरा पैदा हो रहा था। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। तहसील रोड पर घेराबंदी कर उक्त हुड़दंगी वाहन को रोका गया। वाहन चालक द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और रैश ड्राइविंग कर रहा था। पुलि ने वाहन को सीज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.