भागलपुर, मई 7 -- पूर्णिया से मनोज कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया पुलिस ने जिलेभर में अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और शराबबंदी कानून के पालन को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 6 मई 2026 को जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। जारी विवरण के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में एक आरोपी अजमानतीय वारंट मामले में पकड़ा गया, जबकि अन्य कांडों में चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। सबसे अधिक कार्रवाई शराबबंदी कानून के तहत देखने को मिली, जिसमें 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 75 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की है। हालांकि इस दौरान देसी शराब, आर्म्स एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास और लूट से जुड़े मामलों में क...