अल्मोड़ा, मार्च 6 -- पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी को एक व्यक्ति ने 14 साल की बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के निर्देश कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय और प्रभारी स्माइल जानकारी भंडारी ने टीम के साथ किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...