मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- पुलिस ने किशोरी के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया । किशोरी के पिता ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बीते माह थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी पुत्री कक्षा ग्यारह की छात्रा है। जो घऱ से कॉलेज के लिये गयी थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए किशोरी को बरामद कर न्यायालय में बयान कराये। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक सुमित उर्फ महेश पुत्र राम बच्चन निवासी ग्राम नन्दरई थाना बल्दराय जिला सुल्तानपुर को बघरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। जहा...