मेरठ, जून 23 -- नलकूप में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए। वहीं आरोपी 60 वर्षीय व्यक्ति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव धंतला निवासी महिपाल (60 वर्ष) पुत्र रतन सिंह रविवार शाम मुंडाली क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी को खरखौदा से गांव धंतला छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर जंगल में एक नलकूप पर ले गया और उसके साथ रातभर कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपी उसे एक बाग में फेंककर फरार हो गया। परिजन किशोरी को रातभर तलाशते हुए जब बाग में पहुंचे तो किशोरी अर्धनग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली थी। यह भी पढ़ें- लिफ्ट के बहाने लड़की को बंधक बनाया; 60 साल के बुजुर्ग ने रेप किया, बाग में छोड़कर भागा होश आने पर किशोरी ने आपबीती बताई। किशोरी को थाने लेकर पहुंचे पर...