मुरादाबाद, मई 28 -- हाईवे पर लगातार डंपर से हादसे हो रहे हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी मार्गों पर गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान 12 डंपर का चालान कर दिया, जिससे डंपर चालकों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर लोगों की जान लेते जा रहे हैं। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए गंरुवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार के निर्देश पर पुलिस ने तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ रहे डंपरों की चेकिंग शुरू कर दी और 12 डंपरों का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...