मुजफ्फर नगर, मई 28 -- पुरकाजी। थाना पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग अभियान चलाकर डस्ट से भरे 11 डंपर का चालान किया है। चालान होने से डंपर मालिकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी डॉ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात्रि अधिकारी के निर्देश पर धमात गंग नहर, भूराहेडी चेक पोस्ट पर अभियान चलाया, जिसमें 11 डस्ट से भरे डंपर का चालान किया है। इस कार्रवाई से डंपर मालिकों में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...