मऊ, फरवरी 12 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। होली करीब आते ही दोहरीघाट पुलिस ने होलिका दहन स्थलों के विवादों का निपटारा शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं। जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को उपनिरीक्षक संतोष यादव और इन्द्रासन यादव ने थाना क्षेत्र के गोंठा, फरसरा खुर्द, शाहपुर, फरसरा बुजुर्ग समेत अन्य गांवों में होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने इस संबंध में विवादों का निपटारा कराने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में निरीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में कहीं भी होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद नहीं है। पहले की भांति इस बार भी होली का पर्व धूमधाम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.