पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोगों को दबोचा
गोंडा, जुलाई 13 -- गोण्डा, संवाददाता। भोले-भाले बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर सैलरी खाते के नाम पर करंट अकाउंट खुलवाने और उस पर कब्जा कर देशभर से आई साइबर ठगी की अवैध धनराशि को ट्रांसफर करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर सेल और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के बहराइच रोड स्थित खिरौरा मोहन क्रॉसिंग के पास से 5 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरोह के सदस्य बेरोजगार और जरूरतमंद लोगों को सोलर कंपनी में नौकरी और 15 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसी तरह कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सिसई टिकरिया निवासी वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय को भी आरोपियों ने झांसा दिया। आरोपियों ने उनके नाम पर यूपी ग्रामीण बैंक में चालू खाता खुलवाया, उसमें अपना मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.