उरई, मार्च 2 -- उरई। होली के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था सही बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क है। एसपी दुर्गेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी आरके शर्मा ने पुलिस के साथ नगर उरई के प्रमुख क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिस ने मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और आमजन से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल मार्च के दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.