रामपुर, मार्च 17 -- शाहबाद। रमजान के अंतिम दिनों को देखते हुए थाना प्रभारी शाहबाद ने नगर की विभिन्न मस्जिदों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यवस्थाएं मजबूत रखने के निर्देश दिए। इस दौरान खाची वाली मस्जिद, सफेद मस्जिद, मोती मस्जिद, मस्जिद काजी, तकिया वाली मस्जिद, इलाही मस्जिद, मुस्तफा मस्जिद व सिराजुल मुनीर मस्जिद का निरीक्षण किया गया। नमाज के दौरान भीड़ को व्यवस्थित रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। थाना प्रभारी ने कहा कि शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.