बाराबंकी, मार्च 14 -- मसौली। त्रिलोकपुर कस्बे में रमजान माह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मसौली पुलिस ने क्षेत्र में सघन गश्त अभियान चलाया। थाना प्रभारी मसौली अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त किया। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। इस दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय दुकानदारों और संभ्रांत नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने रमजान के दौरान आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी, त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव, हेड कांस्टेबल अब्दुल कयूम, सिपाही व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.