पलामू, फरवरी 12 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार को अवैध महुआ शराब के धंधे के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान 250 किलोग्राम महुआ जावा एवं 15 लीटर महुआ शराब नष्ट किया गया है। थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने बताया की विधि-व्यवस्था संधारण एवं क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पाटन थाना क्षेत्र के रहमत नगर बनरचुईया ढोढा के पास अवैध महुआ शराब के धंधे के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.