मोतिहारी, मई 3 -- रामगढ़वा, एसं। पलनवा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई में पुलिस ने शनिवार देर शाम सावनाहा गांव में छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। इसकी पुष्टि करते हुए पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि सावनाहा गांव में अवैध देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों से संपर्क कर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने चिह्नित स्थान पर छापेमारी की, जहां से सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आपत्तिजनक सामान तथा 7 मोबाइल बरामद किए गए हैं। सभी सामानों को जब्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.