पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास
बिजनौर, जून 23 -- कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने मंगलवार को पुलिस लाइन के मैदान पर दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों ने भीड़ नियंत्रण, उपद्रव की स्थिति से निपटने और आंसू गैस के गोले छोड़ने का अभ्यास किया। हालांकि इस दौरान छोड़ी गई आंसू गैस का असर आसपास से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों पर भी पड़ा, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। इसकी वजह से कई राहगीरों की आंखों में जलन होने लगी और उनके आंसू निकलने लगे। कुछ लोगों को खांसी की भी दिक्कत महसूस हुई। लोग अपनी आंखों को पानी से धोते नजर आए।
अभ्यास का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दंगा नियंत्रण की स्थिति में जवानों की तैयारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.