सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन घटनाओं का ख़ुलासा करते हुए चार सोलर प्लेट और 16 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। मंगलवार को कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 11 नवंबर को अंबेहटा के नदीम और 22 दिसंबर को नकुड़ के जयभगवान व इंतजार हुसैन ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनाओं के संबंध में मोहल्ला सुजादपुरा के मुकेश और सुमित को नयागांव रोड़ से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी घटना स्वीकर कर ली। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई चार सोलर प्लेट व 16 हजार रुपये की नगदी बरामद कर घटना का ख़ुलासा किया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है और दोनों शातिर अपराधी है। पुलिस द्वारा दोनों अभियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.