बिजनौर, मई 8 -- हल्दौर। पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो बैटरियां, करीब 11 किलो तांबा तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया। करीब तीन माह पूर्व क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल से अल्टरनेटर का तार चोरी हो गया था। इसके अलावा लगभग 12 दिन पहले नूरपुर-बिजनौर मार्ग स्थित भाजपा नेता दीपक चौहान के एलाइनमेंट सेंटर से दो बैटरियां और अन्य उपकरण चोरी कर लिए थे। दोनों मामलों में पीड़ितों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.