पुलिस ने कांवड़ पटरी मार्ग पर लगाए रिफ्लेक्टर
देहरादून, अगस्त 4 -- हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सोमवार देर रात एसपी सिटी अभय सिंह ने कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी के लिए रिफ्लेक्टर बैंड उपलब्ध कराए और उन्हें पहनने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने कहा कि रिफ्लेक्टर बैंड रात के समय ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की दृश्यता बढ़ाने में सहायक होंगे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इसके अलावा पैदल चल रहे शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांवड़ पटरी मार्ग की सफाई कराई गई। यह भी पढ़ें- Kashipur News: कांवड़ियों के मार्ग में सफाई,सुरक्षा का पुलिस को जिम्मा मार्ग पर पड़े कांच, पत्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.