गाजीपुर, अप्रैल 26 -- गाजीपुर। करंडा थाना के कटरिया गांव में लड़की की मौत मामले को लेकर रविवार को कांग्रेस की ओर से कैंडल मार्च निकाला जाना था। यह कैंडल मार्च गाजीपुर रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर आंबेडकर पार्क, लंका तक जाना था। इसको लेकर स्टेशन पर कांग्रेस पदाधिकारी जुट रहे थे कि एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची कोतवाली पुलिस ने सबको हटा दिया। साथ ही जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, सदानंद गुप्ता सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में बैठा दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला बताया। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में धारा 163 लागू, प्रदर्शन पर रोक, 29 अप्रैल को अखिलेश के आने का है कार्यक्रम उनका कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.