गाजीपुर, दिसम्बर 8 -- जमानियां (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर रविवार शाम को कोतवाली क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर और पुलिस टीम ने एनएच 24 से लेकर स्टेशन बाजार व कस्बा बाजार तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बैंक, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर सतर्कता बढ़ाई। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ऐसी गश्त नियमित रूप से जारी रहेगी। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.