पुलिस ने कराया बहू बेटी सम्मेलन
इटावा औरैया, जून 27 -- इटावा। मिशन शक्ति अभियान में पुलिस ने बहू बेटी सम्मेलन कराया। इस दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर बताने के साथ में नशे के प्रति जागरुक किया। थाना लबेदी की पुलिस ने ग्राम पंचायत नगला शिव सिंह में बहू बेटी सम्मेलन कराया। इस सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों ने नशे से होने वाले नुकसान को बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की। यह भी कहा कि इस मामले में स्वयं जागरुक रहकर अपने परिवार के लोगों को भी नशे से दूर रखें । इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर बताए कि अपराध का शिकार होने पर कौन सा नंबर डायल किया जा सकता है जिससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता करेगी। यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर किया जागरूक पुलिस ने साइबर क्राइम की प्रति भी जागरूक किया और कहा कि पूरी सतर्कता बरतने से ही इस तरह के अपराधों से बचा जा सकता है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.