गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। यातायात व्यवस्था को सुगम और निर्बाध बनाने के लिए पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में दो मई से आठ मई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को शहर के कई प्रमुख मार्गों और बाजारों में व्यापक कार्रवाई की गई। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान तिगरी अंडरपास सर्विस रोड, घंटाघर क्षेत्र, आदित्य मॉल रोड, अंसल मॉल से वैशाली कट, भोपुरा तिराहा से टीला मोड़, लोनी तिराहा, पुराना बस अड्डा से मालीवाड़ा, मोदीनगर बस अड्डा, नंदग्राम तिराहा मेरठ रोड और शनि चौक साहिबाबाद जैसे व्यस्त स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे फैले अस्थायी ढां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.