गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। महिला थाना पश्चिम की पुलिस टीम ने सोमवार को उद्योग विहार और सेक्टर-18 स्थित तीन बड़ी कंपनियों में विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किए। इस अभियान में कुल 280 महिला व पुरुष कर्मचारियों को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सेमिनार के दौरान उप-निरीक्षक पूनम और दुर्गा शक्ति टीम ने कर्मचारियों को महिला सुरक्षा कानूनों, डायल-112 सेवा, दुर्गा शक्ति ऐप और ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी (साइबर अपराध) से बचने के तरीके, आत्मरक्षा के गुर, यातायात नियम और नशा मुक्ति के प्रति लोगों को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- यातायात पुलिस ने सात दिन में 21,410 चालानअवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई गुरुग्राम।शहर में अवैध पार्किंग और इसके कारण लगने वाले जाम से नि...