दुमका, मार्च 11 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान माहरो चौक के समीप बुधवार को क्षमता से अधिक कोयला लदे चार ट्रकों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान ये ट्रक पकड़े गए जिनमें निर्धारित क्षमता से अधिक कोयला लदा हुआ पाया गया। जब्त किए गए ट्रकों में वाहन संख्या डब्ल्यूबी 33 ई-5115, जेएच 10बीएन-5896, जेएच 12ई-9918 तथा बीआर 21 जीबी-4261 शामिल हैं। मामले को लेकर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि काफी देर तक प्रतीक्षा करने के बावजूद कोई भी वाहन चालक या वाहन मालिक मौके पर उपस्थित नहीं हुआ और न ही कोयला से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना लाया गया। जब्त ट्रकों को आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.