सोनभद्र, अप्रैल 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रविवार को पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में ऑटो चालकों को यातायात नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने सब्जी मंडी के सामने फ्लाईओवर के नीचे चालकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने ऑटो चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने वाहनों में अश्लील गाने या साउंड सिस्टम का प्रयोग न करें तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन का संचालन न करें। साथ ही यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। पुलिस ने चालकों को यह भी निर्देशित किया कि यदि किसी वाहन में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल नजदीकी पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा वाहनों में लगे साउंड सिस्टम को स्वयं हटाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.