पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ किया संयुक्त मॉक ड्रिल
बागेश्वर, जून 28 -- बागेश्वर,संवाददाता। जनपद में आगामी वर्षा एवं आपदा सीजन को देखते हुए थाना कपकोट पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अभ्यास के दौरान पुलिस एवं एसडीआरफ के जवानों ने आपदा के समय प्रयोग में आने वाले विभिन्न रेस्क्यू उपकरणों के संचालन उनकी उपयोगिता एवं रखरखाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही रोप रेस्क्यू तकनीक का अभ्यास करते हुए जवानों ने पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षित तरीके से नीचे उतरने एवं दुर्गम स्थानों से लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, दुर्घटनाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना तथा पुलिस एवं एसडीआरएफ के मध्य बेहतर समन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.