श्रावस्ती, अप्रैल 16 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार शाम को पुलिस व एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मल्हीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जाती है। इससे सीमा क्षेत्र में होने वाले अवैध कारोबार को रोकने में मदद मिलती है। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाने में या एसएसबी कैंप में जानकारी दें। यह भी पढ़ें- सीमा पर सख्ती होने पर भारतीय क्षेत्र में खपत करते थे प्रतिबंधित दवाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...