ललितपुर, मई 3 -- ललितपुर। कुछ समय में ही धनराशि दुगनी करने का भरोसा देकर भोलेभाले गरीबों की जमापूंजी हड़पने वाले एलयूसीसी मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी के शातिर ठग को तालबेहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। आरोपित इस कंपनी के विभिन्न बड़े पदों की जिम्मेदारी संभाल चुका है। जनपद के भोलेभाले व्यक्तियों की गाढ़ी कमाई को कम समय में दुगना करने का झांसा देकर सैकड़ों करोड़ रुपये एलयूसीसी मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी संचालित करने वाले ठगों ने हजम कर लिए। पिछले पंद्रह से बीस वर्षों में इन लोगों ने उन क्षेत्रों को विशेष रूप से निशाना बनाया, जहां भूमि अधिग्रहण के एवज में ग्रामीणों को मुआवजा मिला था। इन ठगों ने किसानों को सब्जबाग दिखाकर उनको मिले लाखों रुपये कंपनी में निवेश करवा दिए। एफडी, आरडी और एमआईएस की परिपक्वता तिथि पूर्ण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.