रामगढ़, जून 14 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना ओपी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी योगेंद्र मुंडा पिता विजय मुंडा सिधवार गांव का रहने वाला है। इस पर वर्ष 2020 में कोरोना काल के समय महामारी को लेकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन करने से संबंधित मामला दर्ज था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...