मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर। खालापार पुलिस ने ई रिक्शा में बैग रखकर भूल गए युवक का एक लाख रुपये के सामान का बैग वापस करा दिया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मदीना चौक निवासी मोहम्मद सलीम की मदीना चौक पर सलीम मोबाइल रिपेयरिंग के नाम से दुकान है। गुरुवार को दिल्ली से सामान लेकर आया था। वह मिनाक्षी चौक पर खाने का सामान लेने के लिए उतरा। इसी बीच वह अपना बैग ई रिक्शा में ही भूल गया। बैग में एक लाख रुपये का सामान था। ई रिक्शा चालक वहां से ई रिक्शा लेकर चला गया। पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना खालापार पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनाक्षी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखकर ई रिक्शा का पता लगाकर उसका बैग वापस करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.