बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- जहांगीराबाद पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। थाना जहांगीराबाद पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनूपशहर रोड स्थित एक कमरे में छापा मारा गया। यहां से आरोपी को 26 पेटी यानी कुल 211 लीटर 'मिस इंडिया' मार्का अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया गिरफ्तार युवक की पहचान प्रवीन पुत्र डूंगर, निवासी ग्राम गहना थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...