किशनगंज, जनवरी 30 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने बुधवार को मवेशी तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा पिकअप वैन से पांच गाय एवं एक बछड़ा बरामद किया। यह कार्रवाई थाना परिसर के सामने की गई। पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर अनिमा कुमारी एवं अनुसंधानकर्ता दिलीप कुमार ने बताया कि मामले में टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोसिन, उम्र 50 वर्ष, ग्राम नया बस्ती मुसहरा, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज तथा दूसरे अभियुक्त मो. साजिद आलम, उम्र 35 वर्ष, पिता समीरूद्दीन, ग्राम हल्दीखोड़ा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.