पुलिस ने एक को गोली मार तीन बदमाश दबोचे
फतेहपुर, अगस्त 16 -- अमौली। चांदपुर और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात हरकुंडी पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान हुई फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चोरी के जेवरात, 20,500 रुपये नकद और एक चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों पर विभिन्न जिलों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 15 अगस्त की रात चांदपुर और जहानाबाद पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार इसी दौरान हरकुंडी पुलिया, अमौली के पास पुलिस की संदिग्धों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सुमित कुमार उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.