चंदौली, अप्रैल 12 -- चंदौली। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर धानापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर की सूचना के आधार पर किशुनपुरा रास्ते के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। पकड़े गये व्यक्ति हिंगुतरगढ़ निवासी दुक्खू की निशानदेही पर सीतापोखरी स्थित गुमटी से कुल एक किलो 15 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसे जेल भेज दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह और इन्द्रजीत यादव, सोनू यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.