बांका, जून 11 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर शहर के बस स्टैंड पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से गुरुवार को एक दुकान में छापामारी कर एक किलो गांजा बरामद किया है। एसपी यूएन वर्मा के निर्देश पर पुलिस लाइन के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की मदद से बस स्टैंड पर महेश भगत नामक दुकानदार के दुकान में छापामारी कर एक किलो गांजा बरामद किया है। अपर थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सूखे नशे के विरुद्ध छापामारी की गई जिसमें मेजिस्ट्रेट के रूप में बीसीओ सुबोध कुमार सिंह की उपस्थिति में छापामारी की गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दुकान के पिछले हिस्से में एक किलो गांजा हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त दुकानदार के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के त...