गंगापार, मार्च 19 -- पति द्वारा घर के अंदर दो मासूम बेटों के सामने पत्नी की हत्या किए जाने से सभी लोग स्तब्ध है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत वारी ग्राम सभा का मजरा पट्टीछीट में मंगलवार की रात शैलेश कुमार ने घर के अंदर अपनी पत्नी संगीता देवी की हत्या कर दिया। बुधवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई संतोष कुमार की तहरीर पर शैलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने घर के पास एक सरसों के खेत से आला कत्ल बरामद कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति को जेल भेज दिया है। पत्नी संगीता देवी का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.