हाजीपुर, मार्च 15 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपी को मदहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मदहा निवासी शिवनाथ राय के पुत्र नरेंद्र राय को थाने पर लाकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। यह जानकारी रूस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने दी। उन्होंने कहा कि आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 मई को पुरुषोत्तमपुर स्थित गंगा नदी किनारे जंगल झाड़ी से चार कट्टा एवं कट्टा बनाने वाले सामान के साथ नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के चिकसौरा बाजार निवासी राधे साह के पुत्र सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने चार कट्टा, कारतूस, हेक्सा ब्लेड फार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.