चंदौली, जुलाई 24 -- धानापुर,हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना की पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के एक मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को रिमांड पर लिए गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा तथा एक कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार बीते 5 जुलाई को थाना क्षेत्र के रमरजाय चौराहे के पास प्रकाशपुर निवासी विजय बहादुर सिंह के साथ अखिलेश सिंह, चंदन सिंह और रतनराज सिंह ने मारपीट की थी। आरोप है कि घटना के दौरान अवैध असलहे से फायरिंग की गई तथा तमंचे की बट से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया गया। इस दौरान थाना धानापुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी अखिलेश सिंह को 6 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि चंदन सिंह ...