मधेपुरा, फरवरी 16 -- आलमनगर। रतवारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत के बथनाहा गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष साजन पासवान ने बताया कि गत वर्ष 29 जुलाई को सीओ दिव्या कुमारी ने सड़क से अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान व्यवधान पहुंचाने के मामले में केस दर्ज कराया था। बथनाहा क्राइम कंट्रोल सड़क से पचवीरा बासा जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य अतिक्रमण के कारण बाधित हो रहा था। अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान सरकारी कर्मी पर पतला करने और सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। आरोपी मधुसूदन सिंह को एएसआई अरविंद सिंह ने शनिवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.